फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सईदी रोड पर प्रकृति और संस्कृति का संदेश भी दे रहीं दीवारें

विज्ञापन
नगर के सईदी रोड पर रेलवे के दीवार पर नगर पालिका द्धारा सुंदरता के लिए की बनाई गई आकर्षक पेटिंग। - फोटो : katra news
विज्ञापन
शहर के सुंदरीकरण की दिशा में नगर पालिका परिषद ने स्वच्छ मऊ सुंदर मऊ की थीम पर सराहनीय और अनूठी पहल की है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्ग सईदी रोड का कायाकल्प किया जा रहा है, जहां दीवारों के रंग-रोगन के साथ-साथ उन पर उकेरी जा रही मनमोहक कलाकृतियां हर आने-जाने वाले का मन मोह रही हैं।
विज्ञापन

यह पहल न केवल शहर की सूरत बदल रही है, बल्कि मऊ की सांस्कृतिक और कलात्मक पहचान को भी एक नया आयाम दे रही है। सईदी रोड पर रेलवे की दीवारें प्रकृति और हमारी समृद्ध संस्कृति का संदेश भी दे रही हैं। अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कहा कि शहर की सभी प्रमुख दीवारों को साफ कराने के बाद स्वच्छ मऊ सुंदर मऊ की थीम पर यहां पर पेंटिंग बनाई जा रही है।
इसके साथ ही वहां लैपिंग भी कराया जाएगा। जिससे वहां से गुजरने वालों और रहने वाले लोगों को अच्छा सुंदर माहौल मिल सके। जिसके क्रम में सईदी रोड पर वॉल पेंटिंग कर कलाकृतियां बनाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें