विकास खंड फतेहपुर मंडाव में
गुरुवार को होने वाले पंचायत चुनावों के अंतिम चरण के मतदान के लिए पोलिंग
पार्टियां पहुंच गईं।
इस विकास खंड में कुल चार जिला पंचायत सदस्य और 104
क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान के दौरान 10 सेक्टर
मजिस्ट्रेट, एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना निगरानी करेंगे। वहीं छह जोनल
मजिस्ट्रेट सुपरविजन में लगे रहेंगे।
विकास खंड फतेहपुर मंडाव में कुल
267 बूथ बनाये गए है। यहां कुल 1 एक 54 हजार 996 मतदाता चार जिला पंचायत और
104 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे।
जिला पंचायत के
लिये चारों वार्डों में कुल 83 प्रत्याशी व 727 क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी
मैदान में हैं। जिला विकास अधिकारी गिरिजेश त्यागी ने बताया कि चुनाव को
सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इसके लिये अतिसंवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील और इसके अलावा भी कुछ चिह्नित
जगहों सहित 80 बूथों पर वीडियो कैमरे लगाये जायेंगे। इसके अलावा हर मोबाइल
टीम के साथ वीडियो कैमरा से निगरानी रहेगी।
विकास खंड दोहरीघाट में 10
सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना रामदुलारे के
साथ छह जोनल मजिस्ट्रेट और फतहपुर मंडाव में 14 सेक्टर व सात जोनल
मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
जिसमें नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय उप जिलाधिकारी
घोसी जगदंबा सिंह, उप जिलाधिकारी मधुबन दयाशंकर शुक्ल के साथ डा. हरिचरण
सिंह, आशुतोष मिश्रा, विनोद कुमार राय, विकेश कुमार सिंह शामिल हैं।
बताया
कि हमारा प्रयास रहेगा कि किसी भी आवश्यक सूचना पर हम अति शीघ्र पहुंच सके
ऐसी योजना बनाई गई है। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल और सेना के
जवान तैनात रहेंगे।
पार्टियों को रवाना करने पर प्रेक्षक राजेंद्र प्रसाद
आईएएस डायरेक्टर प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के अलावा जिलाधिकारी वैभव
श्रीवास्तव, पुलिस कप्तान शिव प्रसाद, सी डीओ गिरिजेश त्यागी, एसडीएम दया
शंकर शुक्ला, आरओ पीके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे