डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की 23 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार को एल्डर कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। कार्यक्रम के अनुसार 5, 6 और 7 फरवरी को नामांकन तथा 18 फरवरी को मतदान होगा।
मतदान के लिए 222 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन होगा।
वहीं 9 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर बाद तक 1 बजे तक दाखिल नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक कोई प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो 18 फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर बाद 2.30 बजे तक मतदान होगा। वही उसी दिन मतदान के बाद अपराह्न 3 बजे से मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि टेंडर मतदान 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक पड़ेगा।
नामांकन पत्र 4 फरवरी को दोपहर 12 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक एल्डर कमेटी से निर्धारित शुल्क एक सौ रुपये जमा कर प्राप्त कर सकते हैं। निर्वाचन का समस्त कार्य डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन मे संपन्न होगा।