फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों की नाकामी से फल-फूल रहे अवैध अस्पताल : आप

विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष और अन्य। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता को संबोधित ज्ञापन उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वकील अली को ज्ञापन साैंपा।
विज्ञापन

विक्रम जीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में संसाधनों और व्यवस्थाओं की कमी का सीधा लाभ अवैध अस्पताल और मेडिकल माफिया उठा रहे हैं। अवैध और फर्जी अस्पताल स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि जनता की जेब काटने का धंधा चला रहे हैं।
बिना पंजीकरण, बिना मानक और बिना योग्य डॉक्टरों के अस्पताल खुलेआम संचालित हो रहे हैं। मांग की कि अवैध अस्पतालों को तत्काल सील किया जाए और दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज हो।
विज्ञापन

कहा कि जिला महिला अस्पताल, जो सीएमओ कार्यालय के ठीक बगल में स्थित है, वहां सिर्फ एक घंटे अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था स्वास्थ्य तंत्र की विफलता को दर्शाती है।
जिला महासचिव एके सहाय ने कहा कि कई सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी, ईसीजी और अन्य आवश्यक जांच मशीनें या तो खराब पड़ी हैं या स्टाफ के अभाव में बंद हैं। ज्ञापन देने वालों में विशाल पांडेय, आरती देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें