फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 48 घंटे में मतदाताओं के कॉल का देना होगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के सभागार में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया। बुक ए कॉल व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने का तरीका बताया किया।
विज्ञापन

बीएलओ एप के समुचित उपयोग, समयबद्ध कॉल बैक और मतदाताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने को कहा। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति बीएलओ एप पर बुक ए कॉल के माध्यम से बीएलओ से संपर्क करता है तो 48 घंटे में अनिवार्य रूप से कॉल बैक करें।
स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में फोन करने वाले व्यक्ति से बातचीत कर उसकी समस्या को सुनना, उसका समाधान करना और समाधान की जानकारी मतदाता को देना आवश्यक है। इस अवसर पर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पांडेय, सुदर्शन कुमार, नुरुल इस्लाम, अमीरुद्दीन अंसारी, सुधाकर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें