फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राम मंदिर की तरह बनेगा शीतला माता मंदिर का मंडप

विज्ञापन
मऊ स्थित शीतला माता मंदिर।
विज्ञापन
मऊ नगर के शीतला माता मंदिर के नव निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार किया जाएगा। महाराष्ट्र के लातूर जिले के प्रसिद्ध शिल्पकार रविराज गोपीनाथ राव करड के नेतृत्व में मंदिर का मंडप, शिखर का कलश और गुंबद का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंदिर समिति की वरिष्ठ सदस्य संरक्षक इंजीनियर वीरेंद्र कुमार और वाराणसी से आए इंजीनियरों के समूह ने मंदिर का नक्शा तैयार किया है। मंदिर के पुजारी आकाश ओझा ने विधिवत मंत्रोच्चारण कर अग्रिम धनराशि का चेक और नारियल शिल्पकार रविराज को सुपुर्द किया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि मां शीतला का धाम मां शीतला की मनसा की अनुरूप हिंदू जन समुदाय तथा सनातनियों की आशीर्वाद से बहुत ही भव्य बनेगा। महामंत्री डॉ. राम गोपाल गुप्ता ने बताया कि मंदिर समूचे पूर्वांचल का अद्वितीय और अनूठा छटा बिखेरेगा।
विज्ञापन

मंदिर का सभा मंडप और शिखर अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर की स्वरूप का बनेगा। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष उमाशंकर चौरसिया, उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल और निर्माण समिति के दिनेश बरनवाल, अरविंद बरनवाल, गिरीश चंद मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें