फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम, विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे नाम,

Thu, 21 Nov 2024 03:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,मऊ

सार

 मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जाना है। आने वाली 23 और 24 नवंबर को बीएलओ मतदेय स्थलों पर उपलब्ध होंगे डीएम ने इस बाबत संदेश जारी किया ओर कहा है कि जनपदवासी अपना नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज करा लें।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि एक जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्य 29 अक्तूबर 2024 से चल रहा है। आयोग की तरफ से 23, 24 नवंबर को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गई है। इस तिथि पर सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपलब्ध रहेंगे। जिलाधिकारी ने विशेष अभियान की तिथि को देखते हुए वीडियो संदेश जारी कर समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि इन विशेष तिथियां को समस्त जनपदवासी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करा लें।

विज्ञापन


विशेष कर जनपद में निर्वाचक नामावली में जेंडर रेशियों कम होने पर उन्होंने ऐसी महिला मतदाताओं से विशेष अपील की है जो एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रही हैं। इसके अलावा जिन महिला मतदाताओं ने 18 वर्ष पूर्ण कर ली हैं, उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं। उनसे भी उन्होंने अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करने की अपील की है। साथ ही साथ जनपद के जागरूक मतदाताओं से भी अपने घर और आसपास के छूटे समस्त लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। जनगणना के अनुसार प्रति हजार पुरुषों के पीछे जनपद का लिंगानुपात 973 है, लेकिन मतदाता सूची में जेंडर रेशियों जनपद का मात्र 892 है।

विधानसभा वार जेंडर रेशियों मधुबन में सर्वाधिक 907, घोसी में 873, मुहम्मदाबादगोहना में 896 और विधानसभा क्षेत्र मऊ में 896 है, जो कि निर्वाचन आयोग के जनपद के लिए मानक जेंडर रेशियों 979 के सापेक्ष बहुत कम है। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील के साथ ही साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े समस्त अधिकारियों को भी महिला मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के दिन जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा पर्यवेक्षकीय अधिकारियों की तरफ से बूथों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यदि कोई भी बूथ लेवल ऑफिसर अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को भी ब्लॉक पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं जिससे ग्राम स्तरीय अधिकारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण किया जा सके।

विज्ञापन


उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी विशेष अभियान की तिथियो के दौरान घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं, विशेष कर महिला मतदाताओं का नाम सूची में जुड़वाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें