मऊ। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चिरैयाकोट बाजार में बुधवार को दिन क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह और थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और बी एस एफ फोर्स के साथ रूटमार्च निकाला गया। शाम पांच बजे रूटमार्च चिरैयाकोट थाने परिसर से निकलकर पूरे नगर का भ्रमण किया। रूटमार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगो में मतदान के प्रति आत्म विश्वास को जगाया।
क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और पुलिस पर भरोसा रखकर चुनाव के दिन जन मानस को निर्भीक होकर मतदान कराना इस मार्च का प्रमुख उद्देश्य है। रूट मार्च थाना गेट से शुरू होकर चौक बाजार , रोडवेज बस स्टाप , भीखमपुर, धर्मदासगेट, महतवाना मुहल्ला, तकिया बाजार, मछली बाजार, जमीनदुर्गा, करमी, असलपुर, मिर्जापुर, बहलोलपुर, नासीरपुर, ओसतपुर, सुल्तानीपुर आदि स्थानों तक गया।
रूटमार्च के बाद थाने की पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह और थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने कस्बा प्रभारी और सरसेना चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्र, राजेंद्र प्रसाद ने क्षेत्र में बनाए गए मतदान केन्द्रो संवेदनशील अतिसंवेदनशील राष्ट्रीय इण्टर कालेज चिरैयाकोट, प्राथमिक विद्यालय देवखरी, असलपुर, करमी, सरौंदा, अल्देमऊ, कमथरी, सरसेना, सिरसा, कमरवा, कमथरी, मिर्जापुर, नासीरपुर आदि मतदान केंद्रो का निरीक्षण भी किया साथ ही साथ क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में जानकारी ली।