फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भीक होकर मतदान करें, किसी से डरें नहीं

विज्ञापन
पकड़ी गांव में लोगों को निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक करते एसडीएम डा. सीएल सोनकर। - फोटो : mau
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर तथा सीओ नंदलाल ने होली व निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर पकड़ी बुजुर्ग, ददानपुर अहिरौली, मिश्रौली रामनीधि, राजपुरा, भिखारीपुर आदि स्कूलों में बने पोलिंग बूथों के साथ होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

पकड़ी गांव के साथ अन्य गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी।  इस मौके पर  उप जिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर तथा सीओ नंदलाल ने कहा कि होली रंगों के साथ भाईचारे का संदेश देता है।

इसको शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। कहा कि त्योहार एक दूसरे के साथ मिल कर मनाने में एकता और भ्ााईचारगी का माहौल बनता है। ऐसे में चाहिए कि दोनों समुदाय के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं।  लोगों से गांव की समस्याओं को जानने के साथ उनसे निष्पक्ष होकर, धर्म-जाति, संप्रदाय से ऊपर उठ कर मतदान करने की अपील किया। साथ ही कहा कि आप सभी स्वयं तथा परिवार के साथ पड़ोस को प्रेरित करें कि वे जरूर मतदान करें।आप के एक वोट से लोकतंत्र के साथ देश मजबूत होगा। अफवाहों पर ध्यान न दें। अवांछनीय तत्वों पर नजर रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। कहा कि यदि हम सतर्क रहंे तो क्षेत्र में अमर चैन कायम रहेगा और अवांछनीय तत्व कामयाब नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें