पीडीडीयू नगर में विवेकानंद को सम्मानित करते चेतना साहित्यिक मंच के सदस्य। संवाद
पीडीडीयू नगर। नई बस्ती के एक अस्पताल में सोमवार को चेतना मंच की ओर से साहित्यकारों और कवियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम हुआ।
इसमें पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए कवियों, लेखकों और विद्वानों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एवती गांव के युवा कवि विवेकानंद यादव को उनकी निरंतर साहित्य साधना, कविताओं, कहानियों और गजलों के लेखन के लिए हिंदी शब्द शिल्पी सम्मान-2025 दिया गया। कार्यक्रम में रचनाओं, काव्य-संग्रह, गजलों, गीतों और कहानियों के आधार पर प्रतिभागियों को शब्द शिल्पी सम्मान और पुरस्कार से नवाजा गया।
मुख्य अतिथि वाराणसी के केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षण संस्थान के कुलपति प्रो. वांगचुक दोरजे नेगी ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। नए साहित्यिक चेहरों में चंदौली जिले के कवियों ने भी अपनी विशेष पहचान बनाई। संचालन डॉ. विनय कुमार वर्मा और रामजी प्रसाद भैरव ने किया। संवाद