फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लंबे समय तक घर और ऑफिस में रहने से हो रही विटामिन-डी की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
धूप की प्रचुरता के बावजूद जिले में बड़ी संख्या में लोग विटामिन-डी की कमी से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बदलती जीवनशैली, लंबे समय तक घर और ऑफिस के अंदर रहना तथा खानपान की गलत आदतें इसकी मुख्य वजह बन रही हैं।
विज्ञापन

इसका असर खासतौर पर युवाओं, महिलाओं और बच्चों में देखने को मिल रहा है। स्थिति यह है कि बीते एक माह में जिला अस्पताल में विटामिन-डी की कमी के 800 से अधिक मरीज आए। वहीं, महिला अस्पताल में 1000 से अधिक महिलाओं में यह कमी पाई गई।
मेडिकल कॉलेज में फरवरी में 700 से अधिक मरीजों में डॉक्टरों ने विटामिन-डी की कमी बताई। तीनों अस्पतालों में मिले इन मरीजों में 60 प्रतिशत महिलाएं और युवतियां हैं। इसके बाद इसका प्रभाव युवाओं और बच्चों में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर फखरे आलम का कहना है कि लोग आजकल सुबह से शाम तक घर, ऑफिस या अन्य बंद स्थानों में रहते हैं, जिससे शरीर को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती।
धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लोशन का अत्यधिक इस्तेमाल भी शरीर में विटामिन-डी बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। जंक फूड का अधिक सेवन भी इस समस्या को बढ़ा रहा है।
महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंदा सिन्हा ने बताया कि विटामिन-डी की कमी से महिलाओं में कमर और घुटनों का दर्द बढ़ रहा है। इसके कारण हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी, जल्दी थकान और पीठ दर्द जैसी समस्याएं उभर रही हैं।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एपी गुप्ता ने बताया कि उनकी ओपीडी में कम उम्र के युवा भी जोड़ों के दर्द और हड्डियों की कमजोरी की शिकायत लेकर आते हैं। बच्चों में विटामिन-डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और शारीरिक विकास प्रभावित हो सकता है। लंबे समय तक कमी रहने पर हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें