फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विशाल ने अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम। परदहां ब्लाॅक क्षेत्र के सरवां के बभनीकोल गांव निवासी और वाराणसी में तैनात कांस्टेबल विशाल साहनी ने 2 जुलाई को अमेरिका के अलबामा शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस 57 किग्रा कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनकी कामयाबी से जिले में हर्ष का माहौल है। वहीं जीत दर्ज कर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। परदहां ब्लाक क्षेत्र के सरवां के बभनीकोल गांव निवासी कांस्टेबल विशाल साहनी शुरुआती समय से प्रतियोगिताओं में अव्वल आते रहे हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद स्पोर्ट्स कोटा से पुलिस विभाग में कांस्टेबल की नौकरी हासिल की।
विज्ञापन

विशाल साहनी उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर वाराणसी में तैनात हैं। पिता मजदूरी करते हैं। दो भाइयों में विशाल बड़े हैं। उन्होंने गांव के अखाड़े से कुश्ती की शुरुआत हुई। नौकरी के साथ उन्होंने अपनी कुश्ती की ट्रेनिंग जारी रखी और पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ कड़ा शारीरिक अभ्यास भी करते रहे। विशाल ने अमेरिका के अलबामा शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस 57 किग्रा कुश्ती प्रतियोगिता 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। विशाल साहनी का कहना है कि विपरीत परिस्थिति में भी लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता मिलनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें