फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: काली माता मंदिर का शीशा तोड़कर आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के इदारतगंज मोहल्ला स्थित काली मंदिर में शनिवार की देर शाम अज्ञात चोर ने प्रतिमा पर लगे शृंगार के लिए सोने की चेन, दो लॉकेट, पाजेब, सोने की बिंदी, कान की बाली के आभूषण चोरी कर लिए। प्रतिमा की सुरक्षा के लिए लगे शीशे को तोड़ने के दौरान उसे चोट लगी जिससे खून पूरे मंदिर में बिखर गया। चोरी के बाद बाहर खड़ी अपनी बाइक से आभूषण लेकर भागगया। उधर इस घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि काली मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भगवा बोल बम ड्रेस में एक युवक मंदिर से बाहर दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में एक छोटा झोला है। उसके हाथ में चोट लगी है जिससे खून बह रहा है। सीओ ने बताया कि मंदिर में लगे सीसी कैमरे की जांच में भगवा पहने एक व्यक्ति मंदिर से झोला लेकर निकलता दिखाई दिया। झोला अपनी बाइक में रखकर वहां से चला गया बाद में कुछ लोग मंदिर पर पहुंचे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में मंदिर के संरक्षक अजीत जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक का नंबर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें