इंटरनेशनल वुमन एंपावरमेंट अवार्ड 2026 से सम्मानित जिले की लोकपाल विनीता पांडेय।स्रोत:स्वयं
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ की तरफ से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मनरेगा लोकपाल विनीता पांडेय को इंटरनेशनल वीमेन इंपावरमेंट अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। इस पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। विनीता पांडेय जिले की प्रथम लोकपाल का दायित्व निभाने के साथ ही समाज में जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं के हितों के लिए काम करती हैं।
उनके संरक्षण की बात हो, कानूनी सहायता की बात हो या उनके अधिकारों की बात हो, सभी मुद्दों पर प्रशासनिक और सामाजिक संगठनों से मिलकर सहायता प्रदान करवाती हैं। कार्यों को देखते हुए एक बार पुनः इंटरनेशनल वुमन इंपावरमेंट अवार्ड से महिला आयोग की सदस्या मनीषा अहलावत ने सम्मानित किया।