फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेड़कुल सुल्तानपुर के पुरवा सिहुलिया में मार्ग पर जलभराव के
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के भेड़कुल सुल्तानपुर के सिहुलिया पुरवा में मुख्य मार्ग पर पिछले पांच वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जलमग्न सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई।
विरोध जता रहे दुर्गेश यादव, हरिभगवान यादव, विंध्याचल यादव, मनीष कुमार, दीपक यादव, राजनारायण यादव, पारस प्रसाद, विजय कुमार, शत्रुघ्न यादव, देवनाथ, मुकेश, सुमित और जगदीश यादव आदि का कहना है कि राजेंद्र यादव के घर से लेकर अनिल मौर्य के डीह बाबा स्थान तक मुख्य मार्ग पर हमेशा पानी जमा रहता है।
विज्ञापन

इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। कई बच्चे पानी में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी स्कूल ड्रेस और किताबें खराब हो जाती हैं। कुछ बच्चों को बीच रास्ते से ही घर लौटना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जलभराव की यह समस्या पांच वर्षों से है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जलनिकासी और सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस बाबत ग्राम प्रधान से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

उधर, इस बाबत बीडीओ फतहपुर मंडाव अनिल कुमार मौर्या ने बताया कि इस तरह के विरोध की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं आई है। वह इसकी जानकारी लेकर समस्या का निराकरण कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें