फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क और नाली निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मधुबन के ग्राम पंचायत दुबारी स्थित दलित बस्ती में सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत दुबारी स्थित दलित बस्ती में शनिवार को सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विकास कार्यों में उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि दलित बस्ती में लंबे समय से सड़क और नाली की समस्या बनी हुई है। दुबारी दलित बस्ती से विग्रहपुर जाने वाला लगभग 300 मीटर मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है।
बरसात के दिनों में रास्ता कीचड़युक्त और जलभराव वाला हो जाता है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर फिसलकर कई लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई पहल नहीं की गई। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के पंचायत चुनाव में यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दलित बस्ती के लोग मतदान का बहिष्कार करने पर भी विचार करेंगे।
कई बार ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों से मौखिक और लिखित शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नाली निर्माण की मांग की जाती है तो कथित तौर पर यह कहकर टाल दिया जाता है।
प्रदर्शन में सुभाष प्रसाद, वीरप्रकाश, मृत्युंजय कुमार, अजीत कुमार, प्रमोद प्रसाद, रामरतन, अमित कुमार, सचिंद्र, पतरु, अवधेश, विनोद, हरेराम, शैलेश, देवेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें