फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बीच सड़क पर धान की रोपनी कर जताया विरोध

विज्ञापन
कहिनौर दलित बस्ती में जल जमाव व निकासी की समस्या लेकर ग्रामीणों ने धान रोपकर किया प्रदर्शन। - फोटो : MAU
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहा ब्लाक के कहिनौर गांव में दलित बस्ती के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कीचड़ और जलजमाव से भरी सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया। दरअसल बस्ती में पानी के निकासी का इंतजाम नहीं है। सड़क पर गंदा पानी बहता है और इसी के बीच से लोग गुजरने को मजबूर हैं। वर्षों से चली आ रही समस्या को कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई निदान न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

परदहा ब्लाक के कहिनौर गांव के दलित बस्ती में जाने वाले मुख्य मार्ग पर वर्तमान में करीब दो से तीन फुट पानी लगा है। इसे लेकर ग्रामीण परेशान हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 20 से ज्यादा महिलाएं और पुरुष सड़क मार्ग पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी कर बीच सड़क पर धान रोपा। ग्रामीणों ने कहा कि पांच हजार की आबादी वाली बस्ती का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। पता ही नहीं चलता कि सड़क में गड्ढा है या फिर गड्ढे में सड़क। बस्ती में पानी निकासी का इंतजाम नहीं है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा हैं। मजबूरी में इस गंदे पानी के बीच से बस्ती के लोगों को गुजरने को बाध्य होना पड़ रहा हैं। इसके अलावा पेयजल के लिए लगा हैंडपंप भी काफी समय से खराब पड़ा है। कई बार कहने के बावजूद उसे दुरुस्त नहीं कराया जा रहा हैं। विरोध करने वाले में कन्हैया राम, नागेंद्र, लक्ष्मी, जयप्रकाश, सूरज, निर्मल, झूनिया, सोहन, सुजीत, पुष्पा, रिंकू, सुनिल, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें