मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें अपर सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट नंबर एक में कार्यरत लिपिक सतीश कुमार के असामयिक निधन पर अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर शोक में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
अध्यक्षता बार के अध्यक्ष राजेंद्र राय और संचालन महामंत्री अरविंद तिवारी ने किया। उधर दीवानी कचहरी कर्मचारी संघ की बैठक हुई। जिसमें कर्मचारियों ने लिपिक सतीश कुमार के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री विनेद्र कुमार सिंह, अनुभव सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही, आफताब नोमानी, प्रेमचंद श्रीवास्तव, पारसनाथ यादव, दलसिंगार यादव, बुद्धि सागर मिश्रा, अभिषेक अग्रवाल, महेंद्र यादव आदि कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया।