फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर भ्रष्टाचार और धांधली का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मधुबन क्षेत्र के धर्मपुर कसायर में लेखपाल के धांधली के खिलाफ तहसील पर प्रधान के नेतृत्व में धरना - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के धर्मपुर कसायर के ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर लेखपाल पर विभिन्न आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि क्षेत्रीय लेखपाल वरासत, पैमाइश, आबादी को ड्रोन कैमरे से चिह्नित करने, पट्टा करने आदि मामलों में जमकर धन उगाही कर रहा है। इसका विरोध करने पर लेखपाल ग्रामीणों को धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

लेखपाल की कार्यप्रणाली से नाराज गांव के काफी संख्या में लोग ग्राम प्रधान हेमंती देवी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे। गांव वालों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर विभिन्न कार्यों में धांधली और भ्रष्टाचार करने, बिना रुपये लिए कोई काम न करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल दुबे ने कहा कि लेखपाल द्वारा हर मामले में रुपयों की मांग कर परेशान किया जा रहा है। आरोप लगाया कि पट्टे के मामले में लेखपाल कई ग्रामीणों में मारपीट करा चुका है। लेखपाल की धांधली से पीड़ित सगेलू राजभर, अनुपम कांत दुबे, दिनेश तिवारी, अविनाश श्रीवास्तव, कल्पनाथ राजभर गुलाब गोड़ आदि का कहना है कि लेखपाल द्वारा किसी से पैमाइश के नाम पर तो किसी से पट्टे के नाम रुपये वसूला गया है। कई किसानों से रुपये लेने के बावजूद कार्य नहीं किया। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि ऐसे भ्रष्ट लेखपाल का स्थानांतरण तत्काल किया जाए। इस अवसर पर ललिता देवी, राम ज्ञानी, रोहिणी तिवारी, राजकुमार, रामधनी, इमरती, लालमती, बिंदु, सरिता आदि रहीं। एसडीएम ने गांव वालों को आश्वासन दिया कि लेखपाल के कार्यप्रणाली की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें