फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
फतहपुर मंडाव ब्लाक के भठिया में विकास कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण ।संवाद
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भठिया में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के मामले में ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

विरोध कर रहे ग्रामीण राजेश सिंह, अमरजीत मौर्य, हेमंत यादव, संतोष यादव, मुनीब यादव, धनंजय मौर्य, तारकेश्वर पांडेय, रजनीश सिंह, अवनीश, नीतीश, तूफानी, रमाकांत गौतम मौर्य सहित दूसरे ग्रामीणों का आरोप है कि पोखरी घाटा संख्या 142 में पोखरी निर्माण और पौधरोपण के नाम पर कुल 2,92,875 रुपये की धनराशि का भुगतान दिखाया गया है।
उक्त धनराशि वास्तव में गाटा संख्या 62 पर वर्ष 2019-20 में भूतपूर्व प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों को दर्शाकर निकाली गई है। आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने कई बार आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। खंड विकास अधिकारी फतेहपुर मंडाव अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि उनके पास इस प्रकार की कोई शिकायत अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।इसलिए जांच का प्रश्न नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें