फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहां ब्लाक क्षेत्र के ताजोपुर गांव के मुख्य मार्ग पर कई वर्षों से जमा हो रहे गंदे नाले के पानी के निकासी की मांग को लेकर ताजोपुर गांव के ग्रामीणों ने संयुकत्र्त ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संयुक्त ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के संयोजक बसंत कुमार ने कहा कि पिछले कई वर्षों से ताजोपुर गांव के ग्रामीण मुख्य रास्ते के गंदे पानी निकासी की मांग की जा रही है। नाले के पुराने बहाव पर अतिक्रमण हो जाने से यह गंभीर समस्या पैदा हुई है।जलभराव से आसपास के घरों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोग मच्छरजनित बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जा रहा है।
जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में शिव मूरत गुप्ता, शंभू पांडेय, प्रभावती, शिव कुमार, देवनाथ यादव, रामबली, साधु यादव, गोकुल, दुर्ग विजय, सुनीता, लालमति, इंदिरासनी, चंपा कबूतरी, कौशल्या , बंता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें