फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी की समस्या को लेकर खरगीपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मऊ के दुबारी के खरगीपुर गाँव में पानी निकासी के लिए ग्रामीण प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी (मऊ)। घाघरा नदी में आई बाढ़ से मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा इलाकों में जलजमाव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। जलनिकासी की समस्या को लेकर लोग सड़क पर उतरने लगे हैं। मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी पुरवे के खरगीपुर के ग्रामीणों ने रविवार को जलनिकासी समस्या को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दुबारी गांव का पुरवा खरगीपुर मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। मुख्य मार्ग में पूर्व से पुलिया लगी है। गांव के जलनिकासी के लिए बनी पुलिया के ऊपर दबंगों द्वारा मकान का निर्माण करा लिए जाने कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। इसके चलते खरगीपुर पुरवा जलमग्न हो गया है। किसानों की मेहनत कमाई की फसलें भी डूब गई है। शिकायत के बाद भी मामले को लटका दिया गया है।
प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि पुलिया से जल निकासी करवाया जाए। पीड़ित परिवार के 36 घरों के ग्रामीणों के घरों में बारिश का पानी जमा है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों हरी यादव, रविंद्र यादव, संतोष पासवान, चंद्रिका पासवान, बद्री, पटेल, राम अवध, राजेश पासवान, नारायण पासवान, शिवनारायण, आसनारायण, हरीशंकर, रामदयाल, चंदेव, दुर्गावती, शोभा, रीना, मंजू, राम अशीष, धनेश, रमेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें