फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफर पुर के पास पारा बस्ती के निकट रविवार की शाम को क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों के युवकों के बीच विवाद हो गया। इस मौके पर दोनों ही पक्षों के काफी लोग जुट गए और लाठी डंडों और हाकियों से एक दूसरे पर टूट पड़े। इस मारपीट में दोनों पक्षों के 18 लोग घायल हो गए। इसी गांव में डेढ़ महीने पहले भी तरबूज तोड़ने के विवाद में मारपीट हो गई थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। ताजा घटना क्रम को भी इसी पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मामला दो संप्रदायों का होने से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

पारा गांव के पास कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवक टहलने जा रहे थे। आरोप है कि टहलने जा रहे युवकों ने क्रिकेट खेल रहे युवकों को देखकर कुछ फब्तियां कसीं। जिसका विरोध दूसरे पक्ष के युवकों ने किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के युवक उलझ गए। इसी बीच युवकों ने फोन करके अपने और साथियों को बुला लिया।कुछ ही देर में दोनों ओर से काफी युवक वहां आ पहुंचे और दोनों ही ओर से एक दूसरेेेेेेेेे पर लाठी डंडों और हाकियों से हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के 18 लोगों को चोटें आ गईं।
सूचना मिलते ही एसओ अजय तिवारी , कुर्थीजाफर पुलिस चौकी प्रभारी सविंद्र राय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही मारपीट कर रहे युवक भाग खड़े हुए। पुलिस के डर से मामूली रूप से घायल युवक भी भाग गए। घायलों को पुलिस सीएचसी कोपागंज भेजवाने की व्यवस्था कर रही थी। घायलों का नाम नहीं पता सका है। इस बाबत एसओ अजय तिवारी का कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें