फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कोटेदार के चयन के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। क्षेत्र के पतिला जमीन पतिला के राजस्व गांव सरवानपुर में 17 अगस्त को हुए नए कोटेदार के चयन के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। चयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामसभा निवासी मंगल चौहान, उज्जवल यादव, दीपक चैहान, रामायन यादव, रामानंद यादव, शोभा यादव, संजय यादव ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया है कि17 अगस्त को कोटेदार के चयन के लिए बुलाई गई खुली बैठक की सूचना गांव वालों को नहीं दी गई थी। कुछ चिह्नित लोगों को बुलाकर बैठक शुरू कराई गई। सूचना मिलने के बाद अन्य ग्रामीण पहुंचे तो विद्यालय का गेट बंद कर दिया गया था। आरोप लगाया कि वोटिंग के लिए दो लोग उम्मीदवार थे। जिसमें एक व्यक्ति पर आपराधिक मुकदमा पंजीकृत है। उसी का चयन कोटे की दुकान के लिए कर लिया गया है, जो नियम के विपरीत है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि कोटेदार के लिए चयनित व्यक्ति स्वयं सहायता समूह का सदस्य भी नहीं है। साथ ही उसकी योग्यता भी नियमानुसार नहीं है। आरोप लगाया कि ग्रामसभा का प्रस्ताव भी ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्रामप्रधान की मिलीभगत से बाद में बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें