फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जेसीबी चालक को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के तेंदुली गांव में ग्राम समाज की पोखरी के बंधा को तोड़कर गहराई कर जेसीबी से निकाली जा रही मिट्टी की भनक लगते ही रविवार की सुबह भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जेसीबी सहित चालक और बिचौलिए को लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस दोनों को पिजड़ा पुलिस चौकी ले गई।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए शनिवार की रात से जेसीबी से खुदाई कर मिट्टी डंफर से ले जाई जा रही थी। इसकी जानकारी रविवार की सुबह ग्रामीणों को हुई। सरकारी काम में व्यवधान न डालने के उद्देश्य से गांव के लोग पहले गंभीरता से नहीं लिया। खुदाई देख ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों का कहना था कि बस्ती के समीप पोखरे में गहराई में खोदने से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। पोखरे में अन्य कार्य के साथ पशुओं को नहलाने आदि का काम करते है। खुदाई के बाद पोखरे का उपयोग नहीं हो पाएगा। मामले की जानकारी होने होते ही डंपर व जेसीबी कंपनी के जेई मनीष गौड़ मौके पर पहुंच गहराई को पाटने का आश्वासन दिया। इसी बीच नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने पुलिस को बुला लिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस चालक और बिचौलिया को पिजड़ा पुलिस चौकी ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें