फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर।ब्लाक के तेंदुली गांव में मंगलवार को सरकारी कोटे की दुकान पर अनाज न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने कोटेदार के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए समस्या का निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्रामीण सुखिया, जगवंती, चंदा, शीला, अनिता, प्रभावती ने आरोप लगाया कि मंगलवार को वह गांव के सरकारी कोटे की दुकान पर राशन लेनी पहुंची थी। लेकिन कोटेदार ने मशीन पर अंगूठा न लगने की बात कहकर उन्हें वापस जाने को कहा। आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा यह लापरवाही बीते कई माह से की जा रही है। जबकि सभी अंत्योदय कार्डधारक है। बताया कि जब उनके द्वारा राशन देने की बात कही गई तो कोटेदार आनाकानी करने पर उतर आया। उधर इससे नाराज महिलाओं ने कोटेदार के विरुद्ध नारेबाजी करते विरोध प्रदर्शन किया। इस बाबत सप्लाई इंस्पेक्टर आनंद यादव का कहना है कि मामले की जानकारी लेकर शिकायत की जांच कराई जाएगी।शिकायत सही मिलने पर संबंधित कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें