फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बदहाल सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, नारेबाजी कर रखी मांग, बड़े विरोध की चेतावनी दी

Thu, 08 May 2025 02:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

गड्ढायुक्त सड़क को ठीक करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गई कि अगर समस्या का हल नहीं निकला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबन तहसील की मुख्य सड़क रामपुर बेलौरी सड़क पर बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का आरोप है कि बदहाल सड़क को लेकर बीते कई साल से केवल कागजों पर गड्ढामुक्त का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


लेकिन यह कागजों पर ही किया जा रहा है।मांग की सड़क को जल्द से जल्द बनाया जाए, अन्यथा की स्थिति में मजबूरन लोगों को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा। काठतराव निवासी अप्पू मौर्य मौर्य और राजेश के नेतृत्व में शाहिद, कमलेश, सुभाष, दीनानाथ , भृगु, कप्तान, सदाम अनसारी , गुफरान सहित बीस से ज्यादा ग्रामीण सड़क पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

अप्पू मौर्य ने बताया की यह सड़क आज से दस पहले बनी है लेकिन इसके बाद अब तक एक बार भी इसे दुरुस्त नहीं कराया गया है।जबकि यह मधुबन तहसील के काठतराव के साथ बलिया जिले बेल्थरारोड विधानसभा को जोड़ने वाली यह सड़क लगभग आठ वर्षों से खाई में तब्दील है।बताया कि बलिया वाले हिस्से में यह सड़क तो बन गई है।
विज्ञापन


लेकिन मऊ वाले हिस्से में करीब दो किमी की सड़क पर सैकड़ों गड्ढे बने हुए है। वहीं राजेश ने कहा कि इस सड़क मार्ग पर तीन से ज्यादा स्कूल है, जहा से हर दिनों सैकड़ों स्कूली बच्चों का आवाजाही है, ऐसे में बदहाल सड़क के चलते उनके साथ इस मार्ग से निकलने वाले वहां चालक खासतौर पर निकलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें