सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चाकू के हमले से घायल राजेश को अस्पताल भिजवाया और चोर को हिरासत में ले लिया। राजेश की तहरीर पुलिस ने चोरी और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गिरफ्त में आए चोर की शिनाख्त कासिम पुत्र नसीरुद्दीन निवासी मानिकपुर असना घोसी है। एसओ कोपागंज अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल युवक की तहरीर पर एक दोनों चोर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्त में आए चोर का चालान कर दिया गया है। एक अन्य की तलाश जा रही है।