बजट में मधुबन के बिनटोलिया में रिंग बांध के लिए धन आवंटित न होने से आक्रोशित होकर बजट की प्रतियां ?
- फोटो : MAU
मधुबन। फूलन सेना के तत्वावधान में बिंदटोलिया गांव के लोगों ने प्रदेश के जारी बजट के विरोध में ग्रामीणों ने बजट का पुतला फूंका। ग्रामीण गांव में बाढ़ कटान रोकने के लिए बजट जारी न करने का आरोप लगा रहे।
इस मौके पर रामबली बिंद ने कहा कि पिछले साल बाढ़ के दौरान डीएम, एसडीएम तथा कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने स्थायी ठोकर तथा रिंग बांध का निर्माण किए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन बजट में गांव की उपेेक्षा की गई है। बाढ़पीड़ितों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा देवारा क्षेत्र के विकास का कोई बजट पास नहीं हुआ। श्रीकांत भारती ने कहा कि जब तक रिंग बंधा का निर्माण नहीं किया जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
इस अवसर पर गोपाल भारती, रामजीत निषाद, सुभाष, बहादुर निषाद, चंद्रिका निषाद, रामाश्रय भारती, सुभावती देवी, चंदना देवी, मुनिया देवी, चुनिया देवी आदि शामिल रहे।
उधर फूलन सेना के जिलाध्यक्ष दीपचंद निषाद ने मधुबन तहसील क्षेत्र के बिंदटोलिया, धर्मपुर को कटान से बचाने के लिए बजट में व्यवस्था न होने पर चिंता प्रकट की। कटान समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।पत्र में लिखा है कि दोहरीघाट और सूरजपुर को नदी के कटान से बचाने के लिए बजट शासन स्तर से स्वीकृत हो चुका है। चेताया कि समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा।