फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय अध्यक्ष, सत्येंद्र महामंत्री

Mon, 06 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
Victory chairman, general secretary Satyendra
विज्ञापन

विज्ञापन
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए शनिवार को पड़े वोटों की गणना रविवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। मतदान के बाद विजय बहादुर पांडेय को अध्यक्ष और सत्येंद्र नाथ राय को महामंत्री निर्वाचित किया गया। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनित श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा सोमवार को आम सभा की बैठक में की जाएगी।

एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तेयाक अहमद ने बताया कि मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए विजय बहादुर पांडेय 361 मत प्राप्त कर विजयी हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अमरनाथ सिंह को 238 मत मिले। तीसरे नंबर पर राजविजय यादव को 189 तथा, घनश्याम सिंह को 108 वोट मिला। इस पद पर छह अवैध मत पड़े। वही महामंत्री पद पर सत्येंद्रनाथ राय 494 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन


जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजेश कुमार सिंह राज को 241, रामरतन निषाद को 121 तथा अमरनाथ सिंह को 38 वोट प्राप्त हुआ। महामंत्री पद पर आठ वोट अवैध घोषित किए गए। इसी प्रकार कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुनित श्रीवास्तव 384 मत पाकर विजयी हुए। विपिन कुमार सिंह को 280 वोट तथा रामप्रवेश भारद्वाज को 210 वोट मिला।
छह सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए जयदीप कुमार श्रीवास्तव को 593 वोट, रामकिशुन गोड़ को 448 वोट, रुद्रा मिश्रा 546 मत ,  विनोद कुमार तिवारी को 495 मत , संजय दूबे को 455 मत और हरिश्चंद्र चौहान 511 मत मिला। इस पद पर सभी विजयी हुए।
विज्ञापन


जबकि 413 वोट पाने वाले राममिलन को पराजय मिली। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। चुनाव संपन्न कराने में एल्डर कमेटी के सदस्य बीवी सिंह, वीएन सिंह, शंभूशरण श्रीवास्तव, गुरुनरायन पांडेय तथा चुनाव अधिकारी अनिल राय के अलावा अरविंद  श्रीवास्तव, रणविजय मिश्र, इकबाल अहमद, गिरिजाशंकर यादव, राकेश कुमार वर्मा, सुधीर कुमार मल्ल, श्यासुंदर दूबे, रुपेश सिंह, जकी अहमद, विजयशंकर  और शरद श्रीवास्तव ने योगदान दिया। सभी ने चुनाव संचालन समिति को बधाईयां दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें