फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग को बढ़ावा देने को जागरूकता रैली रवाना

Thu, 18 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्ट आफ लिविंग के तत्वावधान में गुरुवार को आजमगढ़ मोड़ से योग जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन



रैली में शामिल आर्ट आफ लिविंग के लोगों का हुजूम विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ रोडवेज पहुंचा। योग के प्रति जागरूकता दिखाते हुए लोग अपने हाथों में तख्तियों व बैनरों को लेकर चल रहे थे।


इस मौके पर डा. आशुतोष ने कहा कि योग समस्त मनुष्य का अधिकार है। योग का विरोध नहीं कर लोगों को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। कहा कि लोग भारत की प्राचीन संस्कृति रही है।
विज्ञापन



 योग करने से सिर्फ लाभ होता है। साथ ही अपील की कि 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है नगरपालिका हाल में पहंुचे। वेद मिश्र, विनय मिश्र, राजकुमार अग्रवाल, गणेश, शिवेंद्र तिवारी, जाहिद इमाम, प्रवीण श्रीवास्तव, अजय सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें