क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग में नवनिर्मित शिव मंदिर के उद्घाटन के मौके पर नौ दिवसीय रुद्राभिषेक यज्ञ के मद्देनजर गुरुवार को महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। भक्तों के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया।
मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा जुलूस गांव का भ्रमण करता हुआ देवी मंदिर पहुंचा। वहां विधि विधान से कलश में जल भरने के बाद मंदिर परिसर पहुंचा। इस मौके पर विजय लक्ष्मी कोकिला देवी ने कहा कि अच्छा काम करना अच्छी संगति में रहना,
संतों की वाणी सुन, कर्म से अपने संतुष्टि रहना आदि दस भगवान के भक्ति लक्षण हैं। कहा कि ईश्वर हम सभी को माध्यम बनाकर अच्छा काम कराता है।
शबरी और राममिलन के सुंदरतम उदाहरण को पेश करते हुए कहा कि श्रद्धा व विश्वास से भगवान को भोग लगाना उसके बाद अपने खाना। जब आप ईश्वर का काम करेंगे तो ईश्वर भी आपका कार्य करेंगे। संचालन अनिल कुमार मिश्र एडवोकेट ने किया।