फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल : गर्भवती के ऑपरेशन को लेकर दो महिलाओं में मारपीट, अस्पताल के खिलाफ जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी के पास एक अस्पताल पर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान वहां पर कोई चिकित्सक नहीं मिली। सिटी मजिस्ट्रेट ने मकान मालिक को नोटिस थमाया। सीएमओ को पत्र लिखकर अस्पताल के पंजीकरण की जांच करने को कहा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार ने बताया कि हालही में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के निषाद नगर निवासी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने जांच के दौरान प्रसव के लिए एक सप्ताह का समय दिया। वह घर पहुंची तो एक महिला उसके घर पहुंची। गर्भवती की जांच कर बताया कि उसकी हालत गंभीर है। उसे जल्दी ही अस्पताल में भर्ती कर ऑपरेशन कराना होगा। नहीं तो जच्चा और बच्चा दोनों को खतरा है। महिला के परिजन परेशान होकर गर्भवती को भीटी के एपेक्स अस्पताल लाए। जहां उसे भर्ती कर उसी दिन ऑपरेशन कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर पूजा को महिला अस्पताल ले जाने वाली शीला और फिर घर से अस्पताल लाने वाली सीमा के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट का वह वीडियो मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को संज्ञान में लेकर बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार, शहर काेतवाल अनिल कुमार सिंह और एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह के साथ अस्पताल में पहुंचे।
सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल का चिकित्सक नहीं पाया गया है। अस्पताल का संचालन बिना नक्शे के ही हो रहा था। मकान मालिक को नोटिस जारी कर दिया गया है। सीएमओ को पत्राचार के माध्यम से अस्पताल के पंजीकरण की जांच करने को कहा गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक नहीं पाया गया। अस्पताल के पंजीकरण की जांच हो रही है। उससे संबंधित दस्तावेज प्रशासन को दिया जाएगा।- डॉ. आरएन सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें