Mau News: मऊ शहर के कैलेंडर तिराहा से 50 मीटर पहले टीवीएस एजेंसी के समीप बाइक और बस में टक्कर होने से बच गई। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। दोनों के बीच काफी देर तक मारपीट और गालीगलौज होती रही।
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कैलेंडर तिराहा के समीप बुधवार को दिन में रोडवेज चालक और बाइक सवार युवक के बीच तू- तू मैं- मैं के बाद मारपीट हो गई। लगभग आधे घंटे तक रोड पर हंगामा होता रहा। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष को पकड़ कर कोतवाली ले आई। बाद में दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
क्या है मामला
बुधवार को सुबह 10:15 बजे मऊ डिपो की अनुबंधित बस आजमगढ़ जा रही थी। कस्बा के कैलेंडर तिराहा से 50 मीटर पहले टीवीएस एजेंसी के समीप बाइक और बस में टक्कर होने से बच गई। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। बाइक सवार युवक वहीं पास के रौजा मखदूम का रहने वाला प्रतीक यादव और बस चालक कस्बा के ही फरीदपुर मोहल्ला निवासी अभिषेक है।
झगड़ा बढ़ता देखकर दोनों ने अपने-अपने परिवार वालों को सूचना दिया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। काफी देर तक हंगामा और मारपीट हुआ। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
घटना के संबंध में कोतवाल केके वर्मा का कहना है कि दोनों पक्ष स्थानीय होने के नाते सुलह समझौता कर लिए हैं। सार्वजनिक स्थल पर मारपीट करने पर दोनों का शांति में चालान किया गया है।