फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 33 लाख से मुक्तिधाम-गौरीशंकर घाट पर बनेगी आरसीसी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत पांच वर्ष बाद कस्बा स्थित मुक्तिधाम, गौरीशंकर घाट पर 33 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे नगरवासियों को समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

शासन से बजट की स्वीकृति मिलने पर लोगों में खुशी है। कस्बा स्थित मुक्तिधाम, गौरीशंकर घाट पर सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा था। नगरवासियों की मांग पर शासन की तरफ से 33 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क निर्माण के लिए बजट की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत चेयरमैन विनय जायसवाल ने बताया कि नगर विकास मंत्री एके शर्मा के प्रयास से बजट स्वीकृत हुआ है। मुक्तिधाम, गौरीशंकर घाट पर पहले चरण में 150 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
आरसीसी सड़क की स्वीकृति मिलने पर इम्तेयाज अहमद, शिवकुमार जायसवाल, कपूर चंद, प्रधान घनश्याम गुप्त, पंकज मद्धेशिया आदि ने नगर पंचायत प्रशासन को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें