फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रैफिक पुलिस ने युवक को मारा थप्पड़, आग बबूला हुए भाजपा नेता; नोकझोंक का वीडियो वायरल

Wed, 21 Aug 2024 06:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। वहां से गुजर रहे भाजपा नेता ने देखा तो पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस व भाजपा नेता के बीच नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ शहर में चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारते देख भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश राजभर आग बबूला हो गए। उन्होंने यातायात पुलिसकर्मी को खरी- खोटी सुना दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। 

विज्ञापन


ये है मामला
नगर के मिर्जाहादीपुरा में यातायात पुलिसकर्मी द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस द्वारा एक युवक को थप्पड़ मार दिया गया, वहां से गुजर रहे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम प्रवेश राजभर ने इस पूरे मामले को अपनी आंखों से देखा। इसके बाद उन्होंने घटना के बावत विरोध जताया।

इस पर पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ लोग भाजपा नेता की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें