फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, क्षत्रिय समाज ने जताई आपत्ति, एसपी से कार्रवाई की मांग

Mon, 05 May 2025 05:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर आक्रोश व्याप्त है। क्षत्रिय समाज ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
 
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक से मिलने जाते क्षत्रिय समाज के सदस्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के बैनर तले बस से ज्यादा समाज के लोग सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी इलमारन जी को एक ज्ञापन सौंपा और सोशल मीडिया पर क्षत्रिय समाज की बेटियों को लेकर वायरल एक  आपत्तिजनक वीडियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


राष्ट्रीय महामंत्री अभय प्रताप सिंह ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें क्षत्रिय समाज की बेटियों और बहनों के खिलाफ अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी की गई है। इस वीडियो को लेकर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

साथ ही इसमें आपत्ति करने वालों पर दबाव और धमकी दिया जा रहा है। वीडियो में कहा गया है, ‘मैं ब्राह्मण का लड़का था, वह ठाकुर की बेटी थी।’ यह किसी भी जाति, धर्म या समुदाय की बेटियों और बहनों के सम्मान पर सीधा प्रहार है। किसी को भी यह अधिकार नहीं कि वह सार्वजनिक रूप से ऐसी टिप्पणी करे।
विज्ञापन


बताया कि इस मामले में पहले भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब एसपी इलमारन जी ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उक्त वीडियो बनाने वाला व्यक्ति लगातार अलग-अलग लोगों से फोन करवा रहा है, जिससे शिकायतकर्ता पत्र वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हम मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुके हैं। हमारी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, यहां तक कि रेकी भी करवाई जा रही है। शिकायत के बावजूद वह व्यक्ति लगातार नए वीडियो बना रहा है और खुलेआम चुनौती दे रहा है।मांग की आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में किसी भी वर्ग की बहनों और बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें