फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्तकी पर नोट उड़ाते भाजपा नेता का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। एक वैवाहिक कार्यक्रम में नर्तकी पर नोट लूटाते भाजपा नेता का वीडियो वायरल होने से जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वीडियो वायरल होने से चर्चा में आए भाजपा नेता की मां पार्टी में एक महत्वपूर्ण पद पर थी। वायरल हुए दो वीडियो में से एक में भाजपा नेता नर्तकी पर हाथों से नोट लूटा रहें हैं। तो दूसरे वीडियो में वह अपने एक साथी के मुंह में नोट पकड़ाकर नर्तकी से उसे लेने को कहते दिखाई देे रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में यह भाजपा नेता बड़राव ब्लाक के निवासी है। हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उन्हें पार्टी ने टिकट भी दिया था, लेकिन वो चुनाव हार गए। इससे पूर्व भाजपा नेता के कार्यालय से भारी संख्या में अवैध शराब भी बरामद हुई थी।
बीते 28 मई को मधुबन तहसील क्षेत्र के नत्थुपुर गांव में आई बारात में भाजपा नेता अपने सहयोगियों के संग शामिल हुए। वहां पर नर्तकी के साथ डांस किया। बात करने पर भाजपा नेता ने बताया कि मेरे साथ रहने वाले व्यक्ति की शादी थी, ऐसे में वहां गया था। शादी विवाह में सभी मनोरंजन करते है। वायरल वीडियो के संबंध में जिलाध्यक्ष भाजपा प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इधर लगातार पार्टी का कार्यक्रम चल रहा, इसके लिए मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। दिखवाता हूं और जरूरत पड़ी तो बात करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें