फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्तार गैंग का कुख्यात बदमाश ढेर..., ढाई लाख का था इनामी; STF और पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 29 Mar 2025 11:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

यूपी एसटीएफ और झारखंड की पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। अनुज कन्नाैजिया के सिर पर ढाई लाख का इनाम था। उसकी तलाश कई महीनों से चल रही थी।
विज्ञापन
कुख्यात शूटर अनुज कन्नौजिया की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने शनिवार को मुठभेड़ में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कनौजिया को झारखंड के जमशेदपुर में मार गिराया। अनुज कनौजिया मऊ का रहने वाला था। उसके ऊपर ढाई लाख रुपये का इनाम था। दो हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें से एक 9 एमएम ब्राउनिंग सर्विस पिस्तौल है (पुलिस/सेना द्वारा इस्तेमाल की जाती है)। दूसरी .32 बोर की पिस्तौल है।

विज्ञापन



एसटीएफ गोरखपुर इकाई के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने मुख्तार के शूटर के मौत की पुष्टि की है। इनामी बदमाश पर यूपी, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के शूटर और फरार अपराधी अनुज कनौजिया पर बृहस्पतिवार को ही पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाई थी। पहले इनाम की राशि एक लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दिया गया। मऊ के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से फरार अनुज कनौजिया पर इनाम राशि बढ़ाई गई थी।

वह माफिया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर था।जिले के अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं में लगभग 23 मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली थाने में सर्वाधिक छह मुकदमे दर्ज हैं। रानीपुर में पांच, दक्षिण टोला थाने में दो व चिरैयाकोट कोतवाली में तीन मामले दर्ज हैं। तीन मुकदमे गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने में भी दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें