फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ा ट्रेलर..., किसी का सिर फटा, किसी का पैर टूटा, मची चीख-पुकार; चार गंभीर

Sun, 23 Mar 2025 11:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

कोपागंज नगर पंचायत फोरलेन पर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। वाहन खराब होने पर लोग सड़क किनारे खड़े थे। इसी दाैरान तेज रफ्तार ट्रेलर उन पर चढ़ता गया। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
कार और बाइक पर चढ़ता गया ट्रेलर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Acciden: मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 12 बजे कोपागंज नगर पंचायत फोरलेन गैस एजेंसी के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी दो चार पहिया वाहन और एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। कुछ लोगों द्वारा रोकने की कोशिश करने पर टेलर पहले रुका फिर लोगों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया।

विज्ञापन


इस दुर्घटना 6 लोग घायल हो गए। हादसे में 3 युवकों का पैर फैक्चर हो गया और एक के सिर व गर्दन में चोटे लगने से गंभीर रूप से घायल है। वहीं, 2 युवकों को मामूली चोटें आई हैं।

कोपागंज नगर पंचायत के गैस एजेंसी फोरलेन पर चार पहिया एक वाहन खराब हो गया था। वाहन की मदद करने करने के लिए दूसरे चार पहिया और मोटरसाइकिल से लोग वहां पहुंचे। वाहन किनारे खड़ी कर गाड़ी में उसमें आई खराबी को देखने लगे।
विज्ञापन


करीब 12 बजे की रात को शहरोज की तरफ से तेज गति से आ रही टेलर ने अनियंत्रित होकर बाइक और खड़ी दोनों चार पहिया वाहनों में टक्कर मार दिया। इस पर कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की लेकिन टेलर पहले रुका फिर खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए भाग हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
इस घटना में दानिश (26) पुत्र रिजवान वाजिदपुरा, अब्दुल वाहिद (24)  पुत्र सुल्तान, सहित तीन लोगों का पैर फ्रैक्चर हो गया। नूरालम पुत्र वसी अहमद वाजिदपुरा को सिंर एवं गर्दन में चोटे आई है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इसके अलावा मोहम्मद सालेह पुत्र जमशेद वाजिदपुरा, मोहम्मद शेख पुत्र नेसार वाजिदपुरा को भी हल्की चोटे आई हैं। इस हादसे के बाद घायलों के परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।

थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य ने मौके पर पहुंच घायलों को कोपागंज समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां डॉक्टर ने चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी तरफ, चालक ट्रेलर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें