घोसी में निरीक्षण के दौरान बुनकरों की समस्या सुनतीं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू च
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने बुधवार को घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर मोहल्ले का दौरा कर बुनकर महिलाओं और पावरलूम कारोबारियों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बुनकरों ने बताया कि पावरलूम के बिजली बिल में वृद्धि से उत्पादन लागत बढ़ गई है। उन्होंने बढ़े हुए बिल में राहत दिए जाने की मांग की।
चारु चौधरी ने मोहल्ले में गंदगी और खराब सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने जर्जर बिजली तारों को गंभीर खतरा बताते हुए उन्हें शीघ्र बदलने को कहा। इससे पूर्व उन्होंने पूर्व चेयरमैन गायत्री जायसवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। संवाद