फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के आधारभूत सुविधाओं का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 की तैयारियां तेजी से चल रही है। सभी माध्यमिक विद्यालयों द्वारा बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड की गई आधारभूत सुविधाओं का सत्यापन उपजिलाधिकारी स्तर पर किया जाएगा। जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों को वर्ष 2022 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने को लेकर माध्यमिक विद्यालयों से बिजली, पेयजल, सीसीटीवी कैमरा, भवन सहित तमाम आधारभूत सूचनाएं अपलोड करा दी गई है। अब इन सुविधाओं का एसडीएम स्तर से सत्यापन करने की प्रक्रिया शुरू होगी। सत्यापन प्रक्रिया नौ दिसंबर तक पूरी की जानी है। इसके साथ ही सभी माध्यमिक विद्यालयों का जियो लोकेशन अपडेट करने का कार्य दो दिसंबर तक पूरा किया जाना है। इसके लिए इस कार्य को गति से पूर्ण कराने के लिए जिले के सभी नौ ब्लाकों में राजकीय इंटर कालेज के अध्यापकों के नेतृत्व में एक-एक ब्लॉक स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति प्रधानाचार्य से विद्यालय की यूजर आईडी एवं पासवर्ड लेकर प्रांगण में लॉगिन करेंगे। उसके बाद एप द्वारा विद्यालय का जियो लोकेशन (अक्षांश एवं देशांतर) परिषद की वेबसाइट के सर्वर पर स्वत: दर्ज हो जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि माध्यमिक विद्यालयों से अपलोड की आधारभूत सुविधाओं के सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। जियो लोकेशन अपडेट करने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें