मऊ। रामपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज और हलधरपुर थानाध्यक्ष भगवान राम की टीम ने सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट के तहत 1.10 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की।
सीओ दिनेश दत्त मिश्र ने बताया कि हलधरपुर थाने में दर्ज गैंग लीडर बलिया जिले के थाना कोतवाली नवेरी राजपूत निवासी अजय कुमार जायसवाल के 80 हजार रुपये के चार पहिया वाहन का सत्यापन किया गया। पुलिस लाइन मऊ में खड़े इस वाहन पर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया गया और नियमानुसार राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में सौंपा गया। आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना के चंडेशर गांव निवासी अवधेश यादव की 30 हजार रुपये की बाइक की कुर्की की गई।