फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
रामनगर चट्टी पर वाहन की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : mau
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर चट्टी पर बुुधवार की रात नौ बजे के करीब सड़क पार कर रहें सब्जी विक्रेता को अनियंत्रित कार ने धक्का मार दिया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।  पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


  सब्जी विक्रेता लोचन पुत्र सुखराज दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भगवान चक गांव का निवासी था। वह रामनगर चट्टी पर सब्जी की दुकान लगाने का काम करता था। इसी दुकान के सहारे वह परिवार का भरण पोषण करने का काम करता था। बुधवार की शाम दुकान आदि बंद करने के बाद सब्जी विक्रेता अपने घर चला गया। रात को किसी काम से वह रामनगर चट्टी पर आया। इस दौरान सड़क पार करने के दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रही कार की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में लोचन को गंभीर चोटे आई। परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट ले गए। जहां घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

परिवार के सदस्य घायल को जिला अस्पताल ले जा रहें थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सब्जी विक्रेता की मौत की सूचना मिलने पर उसके घर पर कोहराम मच गया। परिवार के लोग मृत व्यक्ति के शव को लेकर दोहरीघाट थाने पहुंचे। जहां घटना से अवगत होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोचन की मौत के बाद परिवार के सदस्यों के सामने रोजी रोटी का संकट छा गया है। लोचन के परिवार में उसकी पत्नी प्यारी देवी के साथ बच्चे है। परिवार के सदस्यों का  रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी तरफ पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने खड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें