नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाने की तैयारी में बल्लेबाज।संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शुक्रवार को शाहगंज क्रिकेट अकादमी, जौनपुर और वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ के अंडर-15 खिलाड़ियों के बीच 40-40 ओवरों का मैच खेला गया।
इसमें वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने शाहगंज क्रिकेट अकादमी, जौनपुर को 200 रनों से हरा दिया। मैच में जौनपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और मऊ की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
मऊ की टीम ने सलामी जोड़ी (ओपनिंग जोड़ी) और निचले क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 40 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 323 रन बनाए।
इसमें बल्लेबाज आर्यन ने 80 रन, आदित्य ने 91 रन, मिथुन ने 70 रन और बेलाल ने नाबाद 18 रन बनाए, जबकि 37 रन अतिरिक्त मिले।
जौनपुर की टीम की तरफ से गेंदबाज अभिनव यादव ने 3 विकेट, वीर ने 2 विकेट तथा विवान यादव, योगराज और सौरभ ने 1-1 विकेट लिया।
324 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जौनपुर की टीम से कप्तान और ओपनर रौनक यादव (38 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
पूरी टीम 25.4 ओवरों में मात्र 123 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और उसे 200 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मिथुन चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका यश रघुवंशी और जीशान अहमद ने निभाई, स्कोरिंग प्रवीण चौरसिया ने की। संवाद