फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने अजंता क्रिकेट अकादमी सैदपुर को दो विकेट से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित ​क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर गुरुवार को अजंता क्रिकेट अकादमी, सैदपुर, गाजीपुर और वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ की अंडर-16 टीमों के खिलाड़ियों के बीच 35-35 ओवरों का मैच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें वेदांत क्रिकेट क्लब ने अजंता क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हरा दिया। मैच में अजंता क्रिकेट अकादमी, सैदपुर के कप्तान प्रियांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
टीम ने 35 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। इसमें अनुराग यादव ने 31 रन, मृत्युंजय ने 13 रन, आर्यन यादव ने 61 रन, अमन ने 35 रन और रितेश ने 36 रन का योगदान दिया। वहीं, मऊ के गेंदबाजों ने अतिरिक्त (एक्स्ट्रा) के रूप में 41 रन दिए।
विज्ञापन

वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ की तरफ से नील सिंह को 2 विकेट और अमन, अश्वनी व नूर को 1-1 विकेट मिला। 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मऊ की टीम ने अपने आठ विकेट गंवा दिए।
इसमें आर्यन ने 48 रन, देव सिंह ने 28 रन, जियाउर्रहमान ने 13 रन और मिथुन चौहान ने नाबाद 68 रन बनाए। साथ ही अतिरिक्त 49 रनों की बदौलत वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ ने 34.5 ओवरों में आठ विकेट खोकर 226 रन बना लिए और मैच दो विकेट से जीत लिया।
सैदपुर की तरफ से गेंदबाज आयुष मौर्य ने 3 विकेट और नितिन, अनुराग व मृत्युंजय को 1-1 विकेट मिला। मैच के मैन ऑफ द मैच मिथुन चौहान रहे, जिन्होंने 68 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। मैच के अंपायर यश रघुवंशी और अमरीश साहनी रहे, जबकि स्कोरिंग प्रवीण चौरसिया ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें