फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर वाराणसी गोरखपुर फोरलेन की मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कई महत्वाकांक्षी प्रोजेक्टों पर कार्य चल रहा है। करोड़ों की लागत से वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का फोरलेन निर्माण कार्य तथा मंडल मुख्यालय को जोड़ने वाला राजमार्ग की नववर्ष में सौगात मिलेगी। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का फोरलेन चालू होने पर वाराणसी, गोरखपुर तथा मंडल मुख्यालय की यात्रा सुगम हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले में 1870 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का फोरलेन सड़क का निर्माण वर्ष 2017 से शुरू हुआ। मार्च 2019 में काम पूरा हो जाना था लेकिन पिछले दो साल में किसी न किसी वजह से समय सीमा बढ़ती चली गई। अभी भी जिले में कई स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। शासन प्रशासन की तरफ से निर्माण कार्य की मानीटरिंग की जा रही है। गत दिनों जिलाधिकारी ने गड़बड़ी मिलने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को चेतावनी जारी किया था। डीएम के निर्देश के बाद निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मार्च 2021 तक कार्य पूरा हो जाएगा। फोरलेन चालू होने पर भारी वाहन बाईपास से होकर गुजरने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही वाराणसी, गोरखपुर की यात्रा करना सुगम हो सकेगी। इसी तरह करोड़ों की लागत से मंडल मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने को है। नववर्ष में सौगात मिलेगी। इससे फोरलेन सड़क बन जाने से कम समय में मंडल मुख्यालय लोग पहुुंच सकेंगे। इससे जिले के विकास को रफ्तार मिल सकेगी।
आजमगढ़-शाहगंज रुट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के दौड़ने की मिलेगी सौगात
मऊ। आजमगढ़ वाया शाहगंज रेलवे लाइन पर नववर्ष पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने की सौगात मिलेगी। वर्तमान में मऊ से आजमगढ़ रेलमार्ग के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है।अब केवल आजमगढ़ से शाहगंज के बीच विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है।शाहगंज तक मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा।कार्यपूरा होने के बाद सीआरएस के निरीक्षण तथा ट्रायल के बाद मऊ-गोरखपुर रूटके बाद इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नए वर्ष यानी विकास के नए स्वरूप में दिखेगा नगर
मऊ। नए वर्ष में मऊ नगर एक स्वरूप में दिखेगा। नगर के विभिन्न चौराहे, तिराहे नए नाम नए अस्तित्व में लोगों का स्वागत करते नजर आएंगे।दरअसल सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन इस सकारात्मक कार्य को लेकर काफी प्रयास कर रहे है, इसके तहत गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, बलिया मोड़ आदि मार्गो का नाम करण के उसे सुदंरीकरण देने के लिए प्रयासरत है।प्रस्ताव के अनुसार गाजीपुर तिराहों पर का नाम भारत माता तिराहा के नाम से करने के साथ तिराहे पर ऊचा फहराता तिरंगा के साथ इसका बेहतर ढंग से सुंदरीकरण किया जाएगा। इसीक्रम में ढेकुलिया घाट मोड़ को सेल्फी प्वाइंट के साथ तमसा तट किनारे इस मोड़ को बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाने की योजना है।
महामारी से डटकर मुकाबला करने को तैयार आक्सीजन प्लांट
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान आक्सीजन की कमी एक बड़ी समस्या बनकर सामने आई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के नए वेरीयंट के संभावना के बीच तैयार आक्सीजन प्लांट इस समस्या से डटकर मुकाबला करेंगे।100 बेड के महिला जिला अस्पताल, 100 बेड के टडियांव अस्पताल के अलावा परदहा तथा मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैयार आक्सीजन प्लांट इस महामारी से मुकाबला करने को लेकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें