अयोध्या में आयोजित 70वीं प्रदेशस्तरीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में मंडल की टीमों ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि अंडर-19 वर्ग में टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में चंदौली के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अंडर-14 वर्ग में चंदौली के आयुष कुमार, सूरज और सत्यम ने शानदार खेल दिखाया। वहीं, अंडर-17 वर्ग में अब्दुल सलाम और राजन निषाद ने अच्छा प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालक वर्ग में विकास पाल और रोहन प्रजापति ने भी खेल कौशल का परिचय दिया। कोच एवं जिला क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अनुशासन, खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया।