बेलौली- भीमपुरा मार्ग पर काठतरांव में ईट-भट्ठे के पास बाइक में लगी आग।
- फोटो : सांकेतिक
फतहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के काठतराव ईंट-भट्ठे के पास मंगलवार को सुबह एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, गाई गावा निवासी सौरभ यादव अपनी बाइक से रामपुर बेलौली बाजार खरीदारी करने आए थे। बाजार से घर लौटते समय जैसे ही वह काठतराव ईंट-भट्ठे के पास पहुंचे, बाइक का इंजन अचानक ज्यादा गर्म हो गया। इंजन से चिंगारी निकलने लगी और पल भर में पूरी बाइक ने आग पकड़ ली। सौरभ ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर भीड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।