नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों तथा विभिन्न संगठनों की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इसमें सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए समर्पित रहे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को नेहरू युवा केंद्र ने जिले में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया। बलिया तिराहा स्थित सरदार वल्लभ भाई की प्रतिमा पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर उनका नमन किया।
समारोह को पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश त्यागी, जिला विकास अधिकारी एमएल व्यास, क्रीड़ाधिकारी राज नारायण आदि ने संबोधित किया। उधर, इस मौके पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के विजेता को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।
इसके पूर्व नेहरू युवा केंद्र की ओर से पुरानी तहसील से बलिया तिराहा तक एकता के लिए समर्पित साइकल रैली का आयोजन किया गया इसमें स्थानीय नेहरू युवा मंडल के युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। रैली को स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र मिश्र ‘गांधी’ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसी क्रम में नगर के कंधेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रांगण में सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय एकता दौड़ प्रतियोगिता तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में किड्स किगंडम के सभागार में लौह पुरुष एवं प्रथम उपप्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।
नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया गया।
रतनपुरा ः क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। क्षेत्र के कइयां स्थित प्राथमिक विद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। हलधरपुरः विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।
मझवाराः स्कूलों, कालेजों में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। महर्षि दयानंद इंटर कालेज लखनी मुबारकपुर में पौधरोपण, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
फतहपुर मंडावः विकास खंड के वेलौली रामपुर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाई। इस मौके पर भाजपा के गुलाब कुशवाहा, अरुण यादव ,ङा आर एन सिंह ,मनोज गुप्ता ,राधेश्याम सिंह सहित काफी लोग मौजूद रहे।